
शाम करीब 6.30 बजे तालगांव के आगे मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार सुरेश यादव (45 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं अन्य 17 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत नाजुक होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। यादव परिवार के 35 से अधिक लोग थे सवार
घायल दीपक यादव ने बताया कि, शादी समारोह में शामिल होने आए यादव परिवार के 35 से अधिक लोग पिकअप वाहन में सवार थे। महिलाओं को पहले एक बस से रवाना किया गया, जबकि गांव के कुछ लोग मेटाडोर से गए।
बाकी बचे परिजनों के लिए अलग से पिकअप की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्राइवर वाहन को काफी तेज गति से चला रहा था। तालगांव के आगे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। जिससे यह हादसा हुआ।
मौके पर अफरा-तफरी के बाद, वाहनों को रुकवा कर लाए
प्रत्यक्षदर्शी मनीष यादव ने बताया कि, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों के सिर फट गए थे, वहीं कई के हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गए। घायलों की चीख-पुकार के बीच जो लोग सुरक्षित थे, वे घायलों को संभालते हुए सड़क किनारे बैठाते रहे, जबकि अन्य लोग जंगल और झाड़ियों में गिरे लोगों को निकालने में जुटे रहे।
इस दौरान राहगीरों को रुकवाकर मदद मांगी गई और उनकी सहायता से सभी घायलों को जैसे-तैसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।