कवर्धा जिले के दशरंगपुर गांव में मनीष चंद्राकर नाम का युवक अपने ही गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया

Chhattisgarh Crimesकवर्धा जिले के दशरंगपुर गांव में मनीष चंद्राकर नाम का युवक अपने ही गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को नीचे उतारा। युवक का आरोप है कि पुलिस ने मारपीट के एक मामले में एकपक्षीय कार्रवाई की है। मनीष चंद्राकर का कहना है कि, उसकी शिकायत पर अब तक दूसरे पक्ष पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जिससे वह आक्रोशित होकर यह कदम उठाने को मजबूर हुआ। मार्च महीने में होली के दिन मनीष चंद्राकर और उसके साथियों का खड़सरा निवासी कोटवार के बेटे के साथ विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी, जिसमें कोटवार का बेटा घायल हो गया था।

 

कोटवार पक्ष की शिकायत पर दशरंगपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मनीष और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी कार्रवाई को मनीष एकतरफा बता रहा है। जमानत पर रिहा होकर टॉवर पर चढ़ा

 

मनीष चंद्राकर जमानत पर रिहा होने के बाद वापस गांव आया और उसने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और FIR की मांग की, लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से नाराज होकर वह पुलिस चौकी के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगा।

 

पुलिस ने समझाइश देकर नीचे उतारा

 

डीएसपी आशीष शुक्ला ने बताया कि, युवक को समझाने का प्रयास किया गया और स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। अब मामले की विधिसम्मत जांच की जाएगी।

Exit mobile version