
जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। घटना के बाद विधायक व्यास कश्यप और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू भी मौके पर पहुंचे हैं। माता-पिता को कमरे में किया बंद
बदमाशों ने वारदात से पहले पीड़ित भाइयों के माता-पिता को कमरे में बंद कर दिया था। वे घर से 50-60 रुपये कैश और एक आईफोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल नाबालिग का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तीनों भाई बहन एक ही कमरे में सो रहे थे
मृतक आयुष कश्यप (19) बीएएलएलबी सेकंड ईयर का छात्र था, वहीं आशुतोष कश्यप (16) 10वीं का छात्र है। वह बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करता है। उसकी एक बहन प्रेरणा कश्यप भी है जो कि जगदलपुर जिले के अंजर गांव पोस्ट ऑफिस में बीपीएम पद में पोस्टेड है। 10 मार्च को बहन भी छुट्टी पर घर आई थी, गुरुवार रात तीनों भाई बहन एक ही कमरे में सो रहे थे। सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
एएसपी उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीम जांच कर रही है। इसके अलावा आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।