
घर में घुसते ही आरोपी राजेश ने दोस्त की पत्नी को देशी कट्टा दिखाया। उसने महिला के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। पीड़िता ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। देशी कट्टा बरामद
सूचना मिलते ही जटगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजेश दुबे को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
10 साल से रखे था हथियार
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के हुसैन थाना क्षेत्र का निवासी है। उसने बताया कि करीब 10 साल पहले वह कट्टा-कारतूस लेकर कोरबा आया था और तब से इसे अपने पास रखे हुए था। वर्तमान में वह बांधापारा गाड़ाफादा, कटघोरा में रह रहा था।
घरेलू विवाद में दोस्त ने दी जान से मारने की धमकी
एएसपी लखन पटले ने बताया कि पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के दौरान आरोपी दोस्त देशी कट्टा लेकर पहुंचा और महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया। BNS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी राजेश दुबे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।