
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।
परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। पुलिस बोली- पीएम के बाद सौंपा जाएगा शव
पांडातराई पुलिस का कहना है कि कार सवार सभी युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।