
घर के आंगन में काट रहा था गाय का मांस
पुलिस मौके पर पहुंची तो सुरेश कुमार सोनवानी अपने घर के आंगन में बैठकर टंगली से मांस को टुकड़ों में काटते हुए मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गाय-भैंस के मांस को काटकर सुखाकर रखता है और खाने के लिए उपयोग करता है।
7 किलो गोमांस जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से कटा हुआ मांस और मांस काटने में प्रयुक्त टंगली (औजार) जब्त किया, जिसके बाद आरोपी को पकड़कर चौकी ले गई। जहां उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुरेश सोनवारी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।