
जांच में यह भी सामने आया है कि ये सभी आरोपी पिछले कुछ दिनों से आईपीएल मैचों पर सट्टा लगा रहे थे और सट्टा संचालन में भी शामिल थे। मैच समाप्त होने के बाद पैसों के हिसाब-किताब के लिए ये सभी बाजार चौक में एकत्र हुए थे, तभी पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने भी तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
दूसरा मामला सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र का है। गया नगर के परेतीन चौक स्थित एक खाली दुकान में कुछ लोग आईपीएल मैच पर पैसे का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। छापे के दौरान तीन लोग मोबाइल फोन के जरिए गुजरात टाइटंस और पंजाब के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगाते हुए पाए गए।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष राजपूत (24), शुभम चंदेल (22) और मोहम्मद ईरफान उर्फ राजा (38) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये लोग मोबाइल ऐप के जरिए लोगों से पैसे लेकर सट्टा खिलवा रहे थे और हिसाब-किताब कॉपी में दर्ज कर रहे थे। 9 मोबाइल के साथ अन्य सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 28,800 रुपए नगद, स्कूटी, दो लाइनदार कॉपी, कैलकुलेटर, स्केल, सट्टा पर्ची और अन्य सामान जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 29 हजार रुपए बताई गई है।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी पर नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जाएगी।