
सुसाइड की धमकी देता रहा
उसे चढ़ते देख ग्रामीणों ने आवाज लगाकर नीचे उतरने को कहा, लेकिन ग्रामीणों की एक न सुनी। टावर के टॉप पर बैठकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने शर्त रखी कि अगर पत्नी घर लौटने को तैयार होगी, तभी वह नीचे आएगा, वरना करंट वाले तार को छूकर जान दे देगा।
पुलिस ने मोबाइल पर किया कॉन्टैक्ट
इसके बाद ग्रामीणों फौरन मामले की सूचना पुलिस की दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण मुकेश तक आवाज नहीं पहुंच पा रही थी, इसलिए पुलिस ने मोबाइल पर उससे कॉन्टैक्ट किया। पुलिस ने पत्नी से भी की बात
शुरुआत में मुकेश बात करने को तैयार नहीं था और बार-बार तार छूने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने भीड़ को हटाकर मुकेश से बात की। उसने दोहराया कि पत्नी के घर आने पर ही वह नीचे उतरेगा, जिसके बाद थाना प्रभारी ने मुकेश की पत्नी से बात की।
सांस फूलने से अस्पताल में कराया भर्ती
पत्नी ने विवाद न करने की शर्त पर घर लौटने की हामी भर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकेश तो समझाया, फिर वह धीरे-धीरे टावर से नीचे उतरा। पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, क्योंकि उसकी सांसें फूल गई थीं। दो बोतल पानी पीने के बाद उसे कुछ राहत मिली।
मुंह में गुड़ाखू रखने से बिगड़ी हालत
बताया गया कि उसने अपने मुंह में गुड़ाखू दबा रखा था, जिससे उसकी हालत और बिगड़ रही थी। फिलहाल मुकेश की स्थिति अभी सामान्य है। मामले में थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि युवक पत्नी के मायके जाने से टावर पर चढ़ा था, समझाइश के बाद नीचे उतर गया।