छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimes छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) एवं न्याय निर्णयन अधिकारी कार्यालय में पदस्थ है। वहीं, सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को भी 20 हजार रुपए रिश्वत पकड़ा गया है। मारपीट केस में कार्रवाई से बचाने के एवज में 40 हजार मांगे थे। आज रविवार को यह दोनों कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक कोटा निवासी होटल संचालक देवेंद्र कश्यप के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई चल रही थी। आरोपी बाबू विजय पांडेय ने जुर्माना राशि 1 लाख रुपए तक होने की बात कहकर उसे 30 हजार रुपए कराने के बदले 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।

 

पहली किश्त पहले ले चुका था आरोपी

 

शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत ACB से की। सत्यापन के दौरान पता चला कि आरोपी पहले ही 5 हजार रुपए ले चुका था और बाकी 15 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

 

इसके बाद ACB ने ट्रैप प्लान किया। रविवार को आरोपी ने शिकायतकर्ता को ADM कार्यालय बुलाया। जैसे ही उसने 15 हजार रुपए लिए, ACB टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।

 

आरोपी पर पहले से भी रिश्वतखोरी के आरोप

 

ACB अधिकारियों के मुताबिक आरोपी विजय पांडेय के खिलाफ पहले भी रिश्वत लेने की शिकायतें मुखबिरों के जरिए मिल रही थीं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version