रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में 90 लाख रुपए की चोरी के मुख्य आरोपी ने गिरफ्तारी के डर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

Chhattisgarh Crimesरायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में 90 लाख रुपए की चोरी के मुख्य आरोपी ने गिरफ्तारी के डर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वारदात के बाद स्निफर डॉग दुकान से करीब 1.5 किलोमीटर दूर आरोपी के मोहल्ले तक पहुंच गया था। जिसकी मदद से पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही दूसरे नाबालिग साथी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी से 10 लाख के जेवर बरामद हुए हैं। जांच में पता चला है कि चोरी के बाद दोनों ने गरियाबंद में पार्टी भी की थी।

 

पुलिस को आशंका है कि साथी के पकड़े जाने की खबर मिलते ही मुख्य आरोपी डर गया और उसने फांसी लगा ली। जांच में खुलासा हुआ कि गांधी नगर और काली नगर के रहने वाले ये दोनों दोस्त आदतन अपराधी थे, जिन्होंने पहले भी कई इलाकों में चोरी की कोशिश की थी।

Exit mobile version