
लंबे समय से कर रहे थे तस्करी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से अवैध तरीके से अफीम की तस्करी कर रहे थे। झारखंड से मादक पदार्थ लाकर दुर्ग जिले में बेचने का काम किया जा रहा था। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
इस मामले में थाना कुम्हारी में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ख), 27(क) और 29 के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी झारखंड से अफीम लाकर दुर्ग और छत्तीसगढ़ में खपा रहे थे। दुर्ग पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू (32) निवासी ग्राम लांजी हुडराटोली थाना गुमला जिला गुमला झारखंड और राजकेश्वर साहू (32) निवासी ग्राम लांजी चौकी थाना गुमला जिला गुमला झारखंड शामिल है।
आरोपियों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपए कीमत की अफीम, मोबाइल फोन और 8 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। कार्रवाई कुम्हारी और बीएसपी कॉलोनी क्षेत्र में की गई