कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट में होने वाली बैठकों को जहां तक संभव हो ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया

Chhattisgarh Crimesरायपुर: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट में होने वाली बैठकों को जहां तक संभव हो ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने की। बैठक में विभिन्न बैंकों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैंकों को निर्देश दिए गए कि वे अधिक से अधिक सोर्स एप्लीकेशन प्राप्त करने के लिए सक्रिय प्रयास करें और हितग्राहियों से लगातार संपर्क बनाकर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

 

लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण के निर्देश

 

बैठक में बैंकों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने, दस्तावेजों की समय पर जांच करने और पात्र हितग्राहियों को तेजी से स्वीकृति देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास जरूरी हैं।

 

ऑनलाइन बैठक से पेट्रोल और समय की बचत

 

प्रशासन के मुताबिक ऑनलाइन बैठक आयोजित होने से अधिकारियों और कर्मचारियों के आवागमन में कमी आई है। इससे पेट्रोल की बचत के साथ समय और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हुआ। बैठक में एलडीएम मोहम्मद मोफिज, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और सीएसपीडीसीएल के अधिकारी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

Exit mobile version