इंदागांव में वर्षो से लंबित समस्याओं के समाधान हेतु सुशासन तिहार से है उम्मीद

Chhattisgarh Crimes राजापडा़व क्षेत्र मे सुशासन तिहार को लेकर बैठक की तैयारी

पूरन मेश्राम/मैनपुर – उदंती अभ्यारण एवं राजापडा़व क्षेत्र के हजारो रहवासियों द्वारा क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं के लिए लगातार आवेदन निवेदन यहां तक की चक्काजाम कर चुके है लेकिन क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं आश्वासन के भवंर मे ही गुम होकर रह गया है। इन दिनों लोगो की समस्याओं को उनके गांव तक पहुंँचकर दूर करने महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार शासन द्वारा शुरू किया गया है जिसमें उदंती अभ्यारण एवं राजापड़ाव क्षेत्रवासी अपनी मांगो को लेकर आवेदन दे रहे है। उदंती क्षेत्र के इंदागांव निवासी नरसिंह ध्रुव ने सुशासन तिहार मे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर मांग करते हुए कहा है कि वर्षों से क्षेत्रवासी इंदागाँव मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बैंक, कन्या छात्रावास एवं उप तहसील, सड़क निर्माण को लेकर निवेदन किया है उन्होने बताया कि सुशासन तिहार मे इंदागांव मे व्याप्त समस्याओं को लेकर आवेदन दिया गया है अगर समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है तो अमृत महोत्सव की तरह सुशासन तिहार का भी कोई औचित्य नहीं रह पाएगा। उम्मीद है इस आवेदन पर विचार करते हुए समाधान के दिशा में अग्रणी कदम उठाएंगे अगर क्षेत्रवासियों की मांग पूरी नही हुई तो अनिश्चित कालीन आदोलन किये जाने का लेख भी सुशासन तिहार मे दिये गये आवेदन मे किया गया है। ज्ञात हो कि विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ क्षेत्र के केन्द्र बिन्दु ग्राम पंचायत इदागांव जहां 23 गांव 9 ग्राम पंचायत के सैकडो आदिम जनजाति आदिवासी मूलनिवासी परिवार जो आजादी के 78 वें साल बीत जाने के बाद भी मूलभूत बुनियादी सुविधा के लिए मोहताज है क्षेत्र के समस्या ग्रस्त ग्रामीणों को मूलभूत बुनियादी सुविधा मिले इस दिशा में जिम्मेदार जन-प्रतिनिधियों के साथ ही किसान मजदूर संघर्ष समिति उदंती क्षेत्र के मुखियाओ द्वारा वर्षों से सैद्धांतिक तौर पर आंदोलन धरना प्रदर्शन के साथ ही शासन प्रशासन से लिखित मौखिक बातचीत करते आ रहे है लेकिन अभी तक सुविधाओं के नाम से यह क्षेत्र अछूता ही रहा है। पूर्ववर्ती सरकार में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा पर भी अभी तक अमल होता नहीं दिख रहा है। मुख्यमंत्री गरियाबंद जिले के परियाबाहरा में भेंट मूलाकात के दौरान इंदागांव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का घोषणा करने तथा 2022 -23 के बजट में भी इंदागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृति होने के बाद भी अभी तक इस दिशा में कोई कार्य होता नहीं दिख रहा है। उप तहसील की घोषणा 6 सितंबर 2019 को किया गया था उस पर भी अमल नहीं हो पाया 07/12/2022 को गरियाबंद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री के सामने उप तहसील नहीं बनने में देरी के कारण पूछने पर उप तहसील एवं बैंक संचालित करने कलेक्टर को निर्देशित किया गया था लेकिन मामला जस के तस है। दूरस्थ वनांचल क्षेत्र साहेबिनकछार में एक माह पहले आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर मे भी गरियाबंद कलेक्टर द्वारा आश्वासन ग्रामीणों को मिला था लेकिन वह भी अधूरा ही निकला। वही राजापड़ाव क्षेत्र में बुनियादी मांग एवं वर्तमान में सरकार द्वारा चलाई जा रही सुशासन तिहार से संबंधित क्या रणनीति अपनाई जाएगी जिसके लिए 25 मई दिन सोमवार को किसान संघर्ष समिति राजापडाव क्षेत्र का विशाल बैठक कोकड़ी में आयोजित किया गया है जिसमें बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहकर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगें। उक्ताशय की जानकारी किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष दैनिक राम मंडावी ने दिया है।

Exit mobile version