छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। कोरबा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की जान चली गई, बालको के पास पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों की ऑटो पलट गई। हादसे में 2 की मौत हो गई। कांकेर में नेशनल हाईवे- 30 पर माजदा वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लड़कों ने इलाज के दौरान मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

इधर जांजगीर-चांपा में कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई और बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार ग्रामीण बैंक की महिला मैनेजर चला रही थी। बता दें कि सभी हादसे 24 घंटे के अंदर हुई है।

Exit mobile version