छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बहू अपनी 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5 किलोमीटर पैदल चलकर पेंशन लेने बैंक पहुंची

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बहू अपनी 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5 किलोमीटर पैदल चलकर पेंशन लेने बैंक पहुंची। दरअसल, गांव के रास्ते में नाला पड़ने के कारण वहां कोई गाड़ी नहीं पहुंच पाती है। महज 500 रुपए की पेंशन के लिए बुजुर्ग सास को इस तरह ले जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, बैंक ने अब महिला को 3 महीने की रुकी हुई पेंशन के 1500 रुपए दे दिए हैं। बहू ने बताया कि पहले उन्हें घर पर ही पेंशन मिल जाती थी, लेकिन केवाईसी (KYC) पूरा नहीं होने के कारण पिछले कई महीनों से पेंशन अटकी हुई थी। इसी वजह से शुक्रवार को मजबूरी में सास को पीठ पर लादकर बैंक लाना पड़ा।

Exit mobile version