
इसी बात को लेकर पति-पत्नी आए दिन झगड़ते थे। शुक्रवार (22 मई) को भी दंपती के बीच विवाद हुआ। पति शराब के नशे में घर पहुंचा। इसी दौरान पत्नी से उसका झगड़ा हुआ, जिसके बाद खाना खाने के बाद वह सो गया।
देर रात विवाद के बाद किया हमला
देर रात करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने हंसिया निकाल ली और पति पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।
चिल्लाते हुए खून से लथपथ बाहर निकला पति
इस घटना के बाद खून से लथपथ राजेश चीखते-चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकला। उसकी हालत देखकर नाबालिग बेटे ने अपनी बुआ को घटना जानकारी दी। देखते ही देखते बाकी रिश्तेदारों की भी नींद खुल गई। उन्होंने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। कटा अंग अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
घटना के बाद रिश्तेदार घायल राजमिस्त्री और उसके कटे हुए अंग को लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।