रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को ठगों ने निशाना बनाया

Chhattisgarh Crimesरायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को ठगों ने निशाना बनाया। ठगों ने खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन का निजी सहायक बताया और 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि भाजपा नेताओं के दिन-बादल सही नहीं चल रहे हैं, जिसका कारण है कि अपराधियों में भाजपा सरकार का खौफ खत्म हो गया है और कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है।

पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट हुई और अब भाजपा विधायक से ठगी। जो कि वकील और इनकम टैक्स सलाहकार भी हैं। इस घटना से अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने ज्यादा बुलंद हैं। जानिए क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने विधायक पुरंदर मिश्रा को कॉल कर खुद को भाजपा नेता नितिन नवीन का पीए बताया। बातचीत के दौरान उसने वाहन में फौरन डीजल डलवाने का हवाला देते हुए पैसों की मांग की। राजनीतिक पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने विधायक को अपने जाल में फंसा लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में रकम ट्रांसफर करवाई। पहले 4500 रुपए और फिर 5500 रुपए खाते में डलवाए गए। विधायक ने अपने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा को पैसे भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सेवक ने बताए गए बैंक खाते में कुल 10 हजार  ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

दोबारा पैसों की मांग की

कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग की। लगातार रकम मांगने और बातचीत में संदिग्धता महसूस होने पर मामले की जांच की गई। इसके बाद पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति फर्जी तरीके से खुद को भाजपा नेता का निजी सहायक बताकर ठगी कर रहा था।

Exit mobile version