
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
सड्डू इलाके में रहता है बच्चा
पुलिस ने इलाके के और CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। सामने आए वीडियो में हादसे से कुछ सेकेंड पहले एक बाइक सवार भी नजर आ रहा है। पुलिस को शक है कि बाइक की हलचल के कारण बच्चा अचानक टैंकर के सामने आ गया हो।
जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के बाद सबसे पहले वही अज्ञात बाइक सवार मौके पर पहुंचा था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
मृतक बच्चा सड्डू के LIG सेक्टर-1 का रहने वाला है। पुलिस फरार टैंकर और चालक की तलाश में जुटी हुई है