
उस पर लगभग 20 लाख रुपए से अधिक का कर्ज बताया जा रहा है, जिसमें कई बैंकों और पोस्ट ऑफिस विभाग से लिए गए लाखों रुपये के लोन भी शामिल हैं।
फर्जी खाते खोलकर निकाले ग्राहकों के पैसे
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह साल 2021 से शेयर मार्केट में निवेश कर रहा था। नुकसान बढ़ने पर उसने ग्राहकों के फर्जी खाते खोलकर उनसे पैसे निकालने शुरू कर दिए। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और शेयर मार्केट एप्लीकेशन ‘ग्रो’ तथा ‘एंजल वन’ के डीमैट अकाउंट स्टेटमेंट जब्त किए हैं। लोन चुकाने में लगाई गबन की रकम
जांच में यह भी पुष्टि हुई है कि उसने लगभग 40 लाख रुपये शेयर मार्केट में गंवाए थे और गबन की गई रकम का उपयोग लोन चुकाने के लिए किया। अकलतरा पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार मिरी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।