आदिवासी बालक आश्रम मैनपुर का नंदिनी नेताम ने किया निरीक्षण, बच्चों से की आत्मीय बातचीत

Chhattisgarh Crimes युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री नंदिनी नेताम ने आदिवासी बालक आश्रम मैनपुर पहुंचकर छात्रावास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता, भोजन, शिक्षा सहित बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान नंदिनी नेताम ने आश्रम के बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान बच्चों को कपड़ों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य कुमारी बाई पटेल, सरपंच हनीता नायक, पंच देवकी तिरधारी, पंच तीजन पटेल, पंच फूल बाई, केशव ध्रुव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

नंदिनी नेताम ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य ही क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव है और बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Exit mobile version