
दिनांक 08/10/2026 को शाम लगभग 18:10 बजे उप निरीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा खूंटगांव चेक पोस्ट नाका (NH-130C) पर एमसीपी (MCP) चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान धरमगढ़ (ओडिशा) की ओर से देवभोग (छत्तीसगढ़) आ रही एक सफेद रंग की पुरानी ईको कार (क्रमांक CG 25 N 8089) को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की की जांच करने पर सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भरा हुआ गांजा मिला। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधिवत कार्रवाई करते हुए कार सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
डिंडेश्वर पाण्डेय, उम्र 25 वर्ष, पिता नंदकिशोर पाण्डेय, निवासी कालमीटांट, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
सीता पाण्डेय, उम्र 46 वर्ष, पति नंदकिशोर पाण्डेय, निवासी कालमीटांट, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
⭐जब्त मशरूका:
कुल 18 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत ₹9,00,000/-)
एक सफेद रंग की पुरानी इस्तेमाल ईको कार, क्रमांक CG 25 N 8089 (अनुमानित कीमत ₹3,00,000/-)
एक नग पुरानी इस्तेमाल ओप्पो (OPPO) कंपनी का मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹5,000/-)
कुल जुमला जब्ती मूल्य: लगभग ₹12,05,000/-
कानूनी कार्रवाई:
आरोपियों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री एवं परिवहन किए जाने पर थाना देवभोग में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 20(b) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।