
हालांकि, परिवार के सदस्यों के बीच विवाद के कारण बाकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। शिकायत में आरोप है कि 2022 में संदीप अग्रवाल कटोरा तालाब स्थित बलिराम के कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने विवादित जमीन की रजिस्ट्री कराने के बदले 4 करोड़ रुपए की मांग की थी।
होटल में बैठक के दौरान मारपीट करने का आरोप
बलिराम के मुताबिक, बाद में उन्होंने अपने नाम की 40 हजार वर्गफीट जमीन बोरड परिवार को वापस कर दी। इसके बदले उन्हें 3.15 करोड़ रुपए मिले। उनका दावा है कि इसके बाद बोरड परिवार के साथ कोई आर्थिक लेनदेन बाकी नहीं था।
शिकायत के मुताबिक, 26 सितंबर 2026 को रहमानिया चौक स्थित बबू प्लाजा में बैठक हुई। इस दौरान फिर से 4 करोड़ रुपए की मांग की गई। आरोप है कि अगले दिन 27 सितंबर को फाफाडीह के होटल वेलिंगटन में बैठक हुई।
यहां बलिराम ने रकम देने से इनकार कर दिया तो अनवर ढेबर और कुबेर राठी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बाकी आरोपियों पर भी धमकी देने का आरोप है। बलिराम का कहना है कि उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 308(2), 351(3), 296, 115(2), 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जमीन के सौदे, आर्थिक लेन-देन और दोनों बैठकों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल सभी आरोप शिकायत पर आधारित हैं। इनकी पुष्टि जांच के बाद होगी।
ऑनलाइन FIR को पुलिस ने सेंसिटिव किया
मामले में गंज पुलिस ने ऑनलाइन FIR को संवेदनशील (सेंसिटिव) श्रेणी में डाल दिया है। आमतौर पर महिलाओं और बच्चों से जुड़ी निजी जानकारियां सार्वजनिक होने से रोकने के लिए पुलिस इस व्यवस्था का इस्तेमाल करती है।