
बिलासपुर में लोहा कारोबारी जयप्रकाश (जेपी) मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी की गई। तीन गाड़ियों में पहुंची टीम ने विद्या नगर स्थित उनके निवास प्रकाश पुंज और व्यापार विहार स्थित मित्तल स्टील इस्पात, स्टीलमार्ट के ऑफिस और हनुमान हार्डवेयर स्टोर पर दबिश दी। दस्तावेजों की जांच के साथ कारोबारी से पूछताछ की जा रही है। जेपी मित्तल संभाग के बड़े लोहा कारोबारी हैं।
वहीं, रायगढ़ में रायगढ़ इस्पात और बर्बरीक ग्रुप से जुड़ी फर्मों पर छापेमारी की गई। सुबह करीब 5 बजे 12 से 15 अधिकारियों की टीमें पहुंचीं। बर्बरीक हाउस समेत चार ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच जारी है। दोनों ग्रुप साथ कारोबार करते हैं। जांजगीर-चांपा में भी आयकर विभाग ने दबिश दी है। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रायगढ़ इस्पात और बर्बरीक ग्रुप में दबिश
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ इस्पात और बर्बरीक ग्रुप आपस में जुड़े हैं और एक साथ कारोबार करते हैं। इसी कड़ी में आयकर विभाग ने इनसे जुड़ी फर्मों के ठिकानों पर एक साथ जांच शुरू की है।
रायगढ़ के कोतरारोड क्षेत्र स्थित बर्बरीक हाउस, कालिंदी कुंज समेत अन्य ठिकानों पर भी टीम ने छापेमारी की है।