सरगुजा जिले में ग्राम पंचायत चिरगा के बेवरा में एक दंतैल हाथी ने 4 लोगों की जान ले ली

Chhattisgarh Crimesसरगुजा जिले में ग्राम पंचायत चिरगा के बेवरा में एक दंतैल हाथी ने 4 लोगों की जान ले ली। शाम पिता-बेटी अपने खेत में रोपा लगाकर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए हाथी ने उन्हें पटक-पटककर मार डाला। इसी दिन सुबह इसी हाथी ने ग्राम बकिला में एक महिला को भी कुचलकर मार डाला। दोनों मामला लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र का है।

गुरुवार यानि आज सुबह ग्राम देवगढ़ के सीतापुर वन परिक्षेत्र में दूसरे दंतैल हाथी ने एक बुजुर्ग ग्रामीण को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। तीन अलग-अलग हमले में 4 की मौत हुई है। तीनों घटनाएं 24 घंटे के अंदर की है।

पहली घटना- हाथी ने बाप बेटी की जान ली

लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरगा अंतर्गत ग्राम बेवरा में 30 जुलाई की शाम करीब 7 बजे राम कोरवा (60 साल) और उसकी बेटी प्यारी (35 साल) खेत से रोपा लगाकर लौट रहे थे, तभी हाथी से सामना हो गया।

दोनों हाथी के करीब पहुंच गए। दोनों ने भागने की कोशिश की। हाथी ने दोनों को दौड़ाया और पटककर कुचल दिया। घटना में दोनों की जान चली गई। इसकी सूचना देर रात वन विभाग के अधिकारियों और लुण्ड्रा पुलिस को दी गई।

दूसरी घटना में महिला को कुचला

ग्राम बकिला में 30 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे महिला सनमेत बाई अपने पति नेहरू कंवर के साथ घर में थी। उसी समय हाथी पहुंच गया। हाथी से बचने के लिए दोनों विपरीत दिशा में भागे। तभी हाथी ने दौड़ाकर महिला को कुचल दिया। पति ने भागकर किसी तरह जान बचाई।

तीसरी घटना- बुजुर्ग को कुचलकर मारा

तीसरी घटना लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र से 65 किलोमीटर दूर सीतापुर वन परिक्षेत्र की है। जहां ग्राम देवगढ़ में ग्रामीण मोहर साय सैराम (55 साल) सुबह 6 बजे अपने खेत गया था। जहां उसका सामना 2 हाथियों से हो गया। उसी में से एक हाथी ने मोहर साय को कुचलकर मार डाला