छत्तीसगढ़ के धमतरी में डीजल घोटाले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद गहरा गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी में डीजल घोटाले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने नगर निगम पर डीजल घोटाले का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि पल्सर बाइक और गैरेज में खड़ी वाहनों में कुछ महीनों से डीजल डाला जा रहा है।

कांग्रेस ने आरटीआई से प्राप्त दस्तावेजों को सार्वजनिक करते हुए कहा कि भारत में कोई भी बाइक डीजल से नहीं चलती। इस आरोप के बाद भाजपा पार्षद सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस पर नगर निगम की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया।

हालांकि, जब एक पार्षद से बाइक का नंबर पूछा गया तो उन्होंने कार का नंबर बता दिया। गैरेज में खड़ी खराब वाहनों के बारे में भाजपा पार्षदों ने स्वीकार किया कि वे वहां हैं। महापौर ने इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

प्रूफ मांग रहे पार्षद

भाजपा पार्षद विजय मोटवानी ने कहा कि कांग्रेस चोरी और ऊपर सीना जोरी कर रही है। बाइक पर डीजल घोटाला का आरोप लगाया। लेकिन पल्सर में डलवाई जा रही डीजल की सीसीटीवी फुटेज को कांग्रेस को उजागर करना पड़ेगा।

उप कमिश्नर की गाड़ी खराब थी, उसको मान रहे हैं। लेकिन नंबर एक बार लिखाता है। लेकिन कौन से बाइक में डीजल डलाया गया है, उसका प्रूफ कांग्रेस को देना पड़ेगा।

बाइक का वीडियो फुटेज पेश करना जरूर- भाजपा

पार्षद नरेंद्र रोहरा ने कांग्रेस के लगाए गए आरोप पर कहा कि, गैराज में खड़ी वाहन की भी जांच की जा रही है। कहां पर तकनीकी गलती हुई है या नहीं हुई है जिसकी जांच सारे अधिकारी कर रहे हैं। जिसकी जवाब भी मांगा गया। कांग्रेस ने बाइक का वीडियो फुटेज होना बताया है। जिसको पेश करना जरूरी है।

भाजपा अपना ही बना रही मजाक- कांग्रेस

युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गीत राम सिन्हा ने बताया की प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो को सही तरीके से नहीं देखा गया है और न ही किसी भी चीज की जानकारी है। अगर जानकारी होती तो वह थाना तक नहीं पहुंचते। क्योंकि सूचना के अधिकार में जानकारी प्राप्त हुई है। जिसमें दो गाड़ियों के नंबर मेंशन है।

एक बाइक और गैरेज पर खड़ी हुई वाहन का नंबर है। जो खराब गाड़ी है, उसकी सीसीटीवी फुटेज कांग्रेस के पास है। भाजपा पढ़े लिखे शिक्षित लोग हैं और गैर तरीके से बात कर रहे हैं। जिसको कोई जानकारी नहीं है। और भाजपा अपना ही मजाक खुद उड़ा रहे हैं।