छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम ने अपने घर में फांसी लगा ली

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम ने अपने घर में फांसी लगा ली है। घर में फंदे से लटकती हुई उसकी लाश मिली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। बताया जा रहा है कि वो शादीशुदा है। शादी के बाद वह अपने पति से अलग रह रही थी। वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। मामला लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ANM शालिमा बघेल (30) लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के उसरीबेड़ा धुरागांव की रहने वाली थी। मर्दापाल में काम करती थी। इसके 4 भाई-बहन हैं, जिसमें ये दूसरे नंबर की थी। पिता गांव में ही स्थित एक स्कूल के टीचर हैं। वहीं जिस वक्त इसने सुसाइड किया उस समय परिवार के सारे सदस्य बाहर गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था।

चाचा ने देखी लाश

जब चाचा घर लौटे तो उन्होंने फंदे से लटकती हुई लाश देखी। जिसके बाद इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों और आस-पास के लोगों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। शादी के बाद पति से अलग रह रही थी। वहीं प्रारंभिक तौर से पारिवारिक कारण हो सकता है। हालांकि, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।