छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 2 बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 2 बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला। पत्नी का गांव के मैकेनिक युवक से अफेयर था। पति ने दोनों को पहले भी घर पर रंगे हाथों पकड़ा था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसलिए पति को रास्ते से हटाकर पत्नी प्रेमी संग घर बसाना चाहती थी।

पति की युवक से भी अच्छी जान-पहचान थी। साजिश के तहत 25 जुलाई की रात प्रेमी ने पहले पति को खूब शराब पिलाई। जब वह होश में नहीं रहा तो उसे घर छोड़ने आया। फिर पत्नी और प्रेमी ने मिलकर तकिए से उसका दम घुटते तक मुंह दबाए रखा, जिससे उसकी जान चली गई। मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।

वारदात के बाद बॉयफ्रेंड चला गया और पत्नी रात भर पति की लाश के पास सोई रही। सुबह घरवालों के सामने रोने का नाटक करने लगी। उसने बताया कि ज्यादा शराब पीने से पति की मौत हो गई। परिवार वालों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन दशगात्र से पहले ससुर को शक होने पर वह थाने पहुंचा। तब मामले का खुलासा हुआ।

डेढ़ साल से मैकेनिक से अफेयर

कोपरा के रहने वाले चुम्मन साहू (35) और प्रतिमा साहू (30) की शादी को 4 साल हो गए थे। उनके 2 बच्चे हैं। 1 साल की बेटी, 2 साल का बेटा है। चुम्मन किसान परिवार से था, लेकिन वह बेरोजगार था।

इसी गांव का रहने वाला दौलत पटेल (32) पेशे से मैकेनिक है। वह बिजली के काम से चुम्मन के घर आया करता था। डेढ़ साल पहले दौलत और चुम्मन की पत्नी का अफेयर शुरू हो गया। दोनों घर में कई बार रंगे हाथ पकड़ाए। पति ने प्रतिमा की पिटाई की थी। इसके बाद से वह पत्नी से अक्सर मारपीट करता था। घर वालों को भी इसकी जानकारी थी।

मोबाइल पर की मर्डर की प्लानिंग

पूछताछ में पत्नी ने बताया कि वह अफेयर के बाद पति की मारपीट से परेशान पत्नी। प्रेमी के साथ घर बसाना चाहती थी। घटना वाली रात दोनों ने मोबाइल पर मर्डर की पूरी प्लानिंग की थी।

Exit mobile version