
वनमंडल अधिकारी गणवीर धम्मशील ने आगामी सीजन की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी सफारी गेट पर पर्याप्त वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए आसपास के बेरोजगार युवाओं को ऋण के माध्यम से सफारी वाहन दिए जाएंगे। पर्यटकों के लिए अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
बारनवापारा अभयारण्य लेपर्ड सफारी के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। यहां तेंदुए के अलावा गौर और भालू भी पाए जाते हैं। अभयारण्य में चीतल और 150 से अधिक प्रजातियों के पक्षी भी मौजूद हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष अभयारण्य 15 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोला गया था।