
रेंज के चारों जिलों के एसपी, एएसपी और अन्य राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में डीजीपी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बेसिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और थाना स्तर पर जनसंपर्क मजबूत करने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा और लंबित मामलों के निपटारे को प्राथमिकता देने को कहा।
डीजीपी बोले- कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर करें फोकस
डीजीपी ने अधिकारियों को संवेदनशीलता और ईमानदारी से काम करने की सलाह दी। कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा। सीएसपी और एसडीओपी को क्षेत्र में भ्रमण कर अपराधों की निगरानी करने के निर्देश दिए।
नक्सल उन्मूलन के लिए चारों जिलों को समन्वित रणनीति बनाने को कहा गया। पुलिस महकमे में अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने पीटीएस राजनांदगांव में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षकों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।