छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आत्मानंद स्कूल की छात्रा से रेप किया गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आत्मानंद स्कूल की छात्रा से रेप किया गय। स्कूल के टीचर ने ही रेप की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा अभी 10वीं क्लास पहुंची है और ये वारदात 9वीं क्लास के दौरान हुई। वहीं, इसके बाद छात्रा के रिश्तेदार के ही एक परिचित ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।छात्रा की जब तबीयत बिगड़ी और पता चला कि वह गर्भवती है तब इस मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता के बयान और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मरवाही और पेंड्रा थाने में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई है।रिश्तेदार के परिचित ने भी किया रेप

 

इसी दौरान छात्रा की मुलाकात उसके रिश्तेदार के परिचित त्रिलोक आर्मो (30 साल) से हुई। त्रिलोक ने भी स्टूडेंट को दोस्ती का झांसा दिया और उससे दुष्कर्म किया।

 

तबीयत बिगड़ी तो हुआ खुलासा

 

कुछ दिन पहले छात्रा की तबीयत खराब हुई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां पता चला कि छात्रा गर्भवती है। नाबालिग ने सारी बात अपने परिजनों को बताई।

 

आरोपी टीचर मरवाही थाना क्षेत्र का रहने वाला है और युवक पेंड्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। छात्रा के परिजन शनिवार को थाने पहुंचे और दोनों थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में

 

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने दोनों मामले में आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना की जानकारी लगते ही सोशल मीडिया पर टीचर-छात्र के रिश्ते को खराब करने की बात लोग कर रहे हैं।