छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अज्ञात लोगों ने गायों की पीठ पर गाली-गलौज लिखकर गांव में छोड़ दिया
कुछ समय पहले भी मवेशियों ने जब गांव में ग्रामीणों की फसल नुकसान पहुंचाया था। तब कुछ गाय को भिखारीमाल गांव की ओर रोक लिया गया था। उन्हें गोपालपुर वापस जाने नहीं दिया गया। बाद में मामले की शिकायत थाने में हुई, तब उन्हें छोड़ा गया था।पता नहीं कौन ऐसा कर रहा- ग्रामीण
गांव के ओंकार यादव ने बताया कि, गायों की पीठ पर इस तरह अपशब्दों का इस्तेमाल किसने किया है, इसका पता नहीं चल सका है। करीब 4-5 गायों की पीठ पर गाली लिखकर उन्हें छोड़ दिया गया। गांव में गाय वैसे ही घूम रही है। इसमें ग्रामीणों के नाम से भी गाली लिखा गया है। हो सकता है आसपास गांव के अज्ञात लोगों ने ऐसी हरकत की होगी।
जरूरत पड़ी तो शिकायत की जाएगी
गोपालपुर गांव के सरपंच हरि यादव ने बताया कि, ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी है। गायों के पीठ पर अपशब्द लिख दिया गया है। मामले में पता किया जा रहा है कि, आखिर किसने ऐसी हरकत की है। जरूरत पड़ने पर मामले की शिकायत थाने में की जाएगी। इस तरह की हरकत किसी को नहीं करनी चाहिए।