रायपुर में 6 लोगों से नौकरी के लिए लंदन का वीजा बनवाने के बहाने ठगी 
6 लोगों ने कई किस्तों में दिए रुपए
इस दौरान गौरव गार्डन में काम करने वाले समीर भीलवार, अंकित रतोडी, छतलाल देवांगन, सुमीत मुसान, मनोज नाहक और मनीष एम संगमा ने कहा कि, उनके पास वीजा बनवाने के लिए पैसे नहीं है। तो विवेक सिंह ने कहा कि हर आदमी को साढ़े 3 लाख रुपए लगेंगे। पैसा एक साथ देने की जरूरत नहीं है धीरे-धीरे करके दे दीजिएगा। जिसके बाद सभी लोगों ने ऑनलाइन और कैश के माध्यम से करीब 19 लाख रुपए इकट्ठे कर विवेक को दे दिए।डॉक्यूमेंट की मांगी फोटोकॉपी
आरोपी विवेक ने सभी कर्मचारियों से पासपोर्ट आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक का पासबुक से महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी भी मांगा। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने वीजा बनवाने के लिए उसे डॉक्यूमेंट दे दिए। लेकिन लंबे समय तक वीजा नहीं मिला।
जब उन्होंने विवेक से पूछा तो टालमटोल करने लगा। फिर कुछ दिनों बाद होटल का काम छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा। इस मामले में अब आगे की जांच जारी है।