छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में हाल ही में IPS अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं, लेकिन कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने प्रमोशन प्रक्रिया में अपने साथ अन्याय और भेदभाव होने का आरोप लगाया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में हाल ही में IPS अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं, लेकिन कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने प्रमोशन प्रक्रिया में अपने साथ अन्याय और भेदभाव होने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्य सचिव और डीजीपी को लेटर लिखा है।

एसपी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मेरे ही बैच के कई अधिकारियों को डीआईजी बना दिया गया। लेटर में कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और सभी योग्यताएं होने के बावजूद उन्हें प्रमोशन नहीं दिया गया, जबकि अन्य अधिकारियों को प्रमोट कर दिया गया।

उन्होंने मांग की है कि प्रमोशन की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की जाए और उनके मामले पर दोबारा विचार किया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

Exit mobile version