धान खरीदी को लेकर आम आदमी पार्टी आज प्रदेशभर में चक्काजाम करेगी

Chhattisgarh Crimesधान खरीदी को लेकर आम आदमी पार्टी आज प्रदेशभर में चक्काजाम करेगी। आम आदमी पार्टी धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ाने की मांग कर रही है। पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि, राज्य सरकार की नीतियों के चलते किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं।

सरकार ने पहले 31 जनवरी तक धान खरीदी का आश्वासन दिया था, लेकिन 29 जनवरी को ही खरीदी बंद की जा रही है। इसके अलावा लाखों छोटे किसानों से जबरन रकबा समर्पण कराया जा रहा है। कई किसानों को अब तक टोकन तक नहीं मिला है।

AAP का आरोप है कि, टोकन के नाम पर भौतिक सत्यापन कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। पार्टी की मांग है कि धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 तक की जाए। रायपुर में आम आदमी पार्टी आज नेशनल हाईवे-30 पर अभनपुर में दोपहर 12 बजे चक्काजाम करेगी।