छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान खरीदी शुरू होने के बाद से अब तक 1 लाख क्विंटल से ज्यादा अवैध धान पकड़ाया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान खरीदी शुरू होने के बाद से अब तक 1 लाख क्विंटल से ज्यादा अवैध धान पकड़ाया है। प्रशासन की टीम ने 11 अक्टूबर से 28 जनवरी के बीच टोटल 1 लाख 35 हजार 545.20 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है।

धान खरीदी को अब महज 1 दिन शेष रह गए हैं। 31 जनवरी तक धान खरीदी की जानी थी। ऐसे में अगर अवैध धान पर कार्रवाई की बात की जाए, तो इस बार जिले में 193 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

सबसे ज्यादा पुसौर में पकड़ाया अवैध धान

धान खरीदी के पहले से अवैध धान पर प्रशासन की नजर थी। यह कार्रवाई कोचियों द्वारा भंडारण किए गए और धान की अवैध परिवहन पर की गई है।

जिसमें कोचियों और अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे धान को पकड़ा गया है। इस बार सबसे अधिक अवैध धान के प्रकरण पुसौर ब्लॉक में दर्ज किए गए हैं।

दरअसल पुसौर ब्लॉक का सीमा ओड़िसा से लगा हुआ है और इसी वजह से 44 प्रकरण में 65035.20 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।

इसके अलावा धरमजयगढ़ ब्लॉक में 29, खरसिया में 25 और रायगढ़ में 23 प्रकरण अवैध धान जब्ती के दर्ज किए गए हैं।

राइस मिल में भंडारण कर रखा गया

पुसौर ब्लॉक के सहदेवपाली स्थित कृष्णा राईस मिल में निरीक्षण के दौरान स्टॉक में कमी पाए जाने के कारण 58284 बोरी धान को अवैध रूप से भंडारण किया गया था। जिसे जब्त किया गया।

इसके अलावा खरसिया ब्लॉक के मेसर्स बालाजी राईस मिल में 57677 बोरी धान भंडारण कर रखा गया था। ग्राम सुर्री में शुभ राईस इंडस्ट्रिज में 30100 बोरी धान का प्रकरण दर्ज किया गया। अन्य राईसमिल में भी इसी तरह कार्रवाई की गई।

अंर्तराज्यीय चेक पोस्ट में पकड़ाए वाहन

जिले में 10 अंर्तराज्यीय और 14 अंतर जिला चेकपोस्ट बनाए गए थे। ऐसे में लगातार चेकपोस्ट में निगरानी रखी जा रही थी। जहां तकरीबन 21 प्रकरण चेक पोस्ट में दर्ज किए गए। 38 वाहन भी जब्त किए गए हैं और करीब 200 से अधिक कोचिया-बिचौलियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

तहसील प्रकरण धान की मात्रा वाहन की संख्या

रायगढ़ 23 15446.40 क्वि. 4 पुसौर 44 65035.20 क्वि. 17 तमनार 13 1106.00 क्वि. 3 खरसिया 25 40814.00 क्वि. 1 घरघोड़ा 8 950.00 क्वि. 0 लैलूंगा 19 4374.80 क्वि. 2 मुकडेगा 10 337.20 क्वि. 6 धरमजयगढ़ 29 6538.80 क्वि. 4 छाल 8 971.20 क्वि. 1 कापू 14 971.60 क्वि. 0