
जानकारी के अनुसार, महालक्ष्मी ट्रेवल्स की यह बस अंतागढ़ से सवारियां लेकर रायपुर जा रही थी। बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी। जैसे ही बस चारामा के समीप ग्राम सिरसिदा के पास पहुंची, उसके पिछले हिस्से के दोनों टायर एक के बाद एक फट गए।
टायरों के फटने से बस अनियंत्रित हो गई। हालांकि, बस चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित किया। चालक के प्रयास से किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे।