बलरामपुर में सेंदुर नदी के किनारे रेत के नीचे दबा अज्ञात शव मिला

बलरामपुर में सेंदुर नदी के किनारे रेत के नीचे दबा अज्ञात शव मिला है। ग्रामीणों ने गुरुवार शाम शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मामला बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, कुछ ग्रामीण गुरुवार शाम को नदी की ओर गए थे। इस दौरान उन्होंने शव देखा और पुलिस की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई।

प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि शव को रेत में दबाकर छिपाया गया था, जिससे हत्या की संभावना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि मामले मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Exit mobile version