शोभा के मड़ई मेला में ध्वजा पताका के साथ पहुंँचे देवी देवता

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 22 किलोमीटर दूर ग्राम शोभा में आज 30 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को मड़ई मेला का आयोजन किया गया। जहां क्षेत्र भर के देवी देवता डांँग डोली ध्वजा पताका बाना साँग लिए बड़ी संख्या में शोभा के मड़ई मेला में पहुंँचे।देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर शोभा गाँव के मुखियाओ द्वारा राजापडा़व क्षेत्र के लिए सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।इस मड़ई मेला का शुभारंभ देवी देवताओं का स्वागत सौर्य प्रदर्शन और करतब के साथ हुआ।जहां देवी देवताओं ने मड़ई मेला में कई तरह के पारंपरिक करतब दिखाये। जो ऐतिहासिक होने के साथ ही अजीबोगरीब भी था।
मड़ई बिहाई का परिक्रमा कर देवी देवताओ द्वारा मेले में पहुंँचे लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। तत्पश्चात देर शाम देवी देवताओं को आदर सत्कार के साथ विदाई दिया गया। वहीं देवी मड़ई मेला में आए लोगों के द्वारा घूम घूम कर मेला का आनंद लेते हुए खरीदारी भी किया गया। युवाओं की टीम फोटोग्राफर के पास फोटो खिंचवाने लाईन मे खडे़ दिखे। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा खिलौना के लिए अपने लोगों को जिद करते हुए भी देखा गया।होटल,पान ठेला मे भारी भीड़ देखी गई।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि आज हमारे गांँव के मड़ई मेला में आये दूर-दूर से प्रमुख देवी देवताओं द्वारा पूरे क्षेत्र के लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण परिवेश में सांस्कृतिक वातावरण लोगों को आदिवासी क्षेत्र के रीति रिवाज से अवगत कराता है। वही ग्राम पंचायत शोभा के सरपंच घनश्याम मरकाम ने शोभा के मड़ई मेला में आए समस्त देवी देवताओं से अपने पंचायत क्षेत्र के विकास एवं समृद्धि के लिए आशीर्वाद लेते हुए प्रमुखों के साथ मिलजुल कर देवी देवताओं को पान सुपारी देकर विदाई दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम,जनपद सदस्य श्रीमती रमूला बाई मरकाम, ग्राम पंचायत शोभा सरपंच घनश्याम मरकाम, गांव विकास समिति के अध्यक्ष थानू राम नेताम, झांकर नेहरू राम मरकाम, ग्राम पटेल चंदन मरकाम,बसीद राम नेताम, पवन ठाकुर, मनोज मिश्रा, छतर नेताम,दुबे राम मरकाम, किरण ध्रुव, महेश नेताम,दशरथ नेताम, अशोक नेताम, बुधलाल नेताम, भैया लाल नेताम,तुलाराम मरकाम,कमलेश नेताम, शिकारी राम मरकाम, लैबानो राम बघेल, रमेश मरकाम, राहुल निर्मलकर, भगवान ढी़ढी, संजय देवंशी,मंगलुराम, बंसीलाल मरकाम, सुखचंद परदे, रवि शंकर नेताम, अनिल नागेश, गिरधर नागेश, बोधन सिंह, गोविंद परदे,रघुनाथ परदे, हेतराम मरकाम, श्रीराम ध्रुवा, तिलक राम मरकाम, कंगाल नेगी, भीखम मरकाम, बालाराम मरकाम, शिवलाल यादव, जोहर राम नेताम,मुरहा नागेश, उमेश नागेश कोटवार, फूल सिंह नेताम,शिव प्रसाद नेताम, केजू राम नेताम,बिसाहू राम नेताम,धनेश डोंगरे, प्रभु राम सोरी,नारायण डोंगरे सहित बारह पाली की हजारों लोग शामिल रहे।