
प्रदेश में अगले 3 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। रायपुर में हल्की धुंध छाई रह सकती है।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।