कवर्धा जिले में 15 किलो गांजे की तस्करी करते 3 आरोपियों पकड़ाए

Chhattisgarh Crimesकवर्धा जिले में 15 किलो गांजे की तस्करी करते 3 आरोपियों पकड़ाए है। जब्त गांजे की कीमत करीब 7 लाख 75 हजार है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ओडिशा से लाकर रायपुर में गांजा खपाते थे।

31 जनवरी को वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार (क्रमांक CG-18-M-1456) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे तीन पिट्ठू बैगों से कुल 15 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

ओडिशा से रायपुर लाते थे गांजा

मौके पर ही तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें सुनियोजित अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महताब अहमद एवं मो. रासिक बस अथवा ट्रेन के माध्यम से उड़ीसा के सोनपुर जाते थे, जहां से गांजा लेकर रायपुर आते थे।

रायपुर में रहने वाला इमाम खान, जो टैक्सी परमिट वाहन चालक है, तय योजना के अनुसार गांजा को अपने वाहन से हमीरपुर उत्तरप्रदेश ले जाता था। वहां गांजा को छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया जाता था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि पूर्व में भी इसी तरीके से गांजा की तस्करी की जा चुकी है।

प्रकरण में अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

  1. इमाम खान (40 साल) हमीरपुर, उत्तरप्रदेश।
  2. महताब अहमद (25 साल) हमीरपुर, उत्तरप्रदेश।
  3. मो. रासिक (29 साल) मौदहापारा, जिला रायपुर।

जप्त की गई सामग्री

  1. टाटा जेस्ट कार सफेद रंग क्रमांक CG-18-M-1456, अनुमानित कीमत 5,00,000 रुपये
  2. अवैध मादक पदार्थ गांजा 15.480 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 7,75,000 रुपये
  3. एक विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कीमत लगभग 5,000 रुपये
  4. एक वनप्लस कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कीमत लगभग 5,000 रुपये
  5. एक विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कीमत लगभग 10,000 रुपये

जिले में लगातार कार्रवाई जारी

इस प्रकार आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कुल जुमला संपत्ति लगभग 12,95,000 रुपये को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के तहत जप्त किया गया।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पतासाजी जारी है।

एसपी ने निरंतर कार्रवाई के दिए निर्देश

एसपी धर्मेन्द्र सिंह जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के तहत कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ASP पुष्पेन्द्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना चिल्फी द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग और निगरानी की जा रही थी।

इसी क्रम में 31 जनवरी 2026 को की गई कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक सुनियोजित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version