
रोजगार मेले में पहुंचे कई युवाओं ने आरोप लगाया कि कंपनियों ने केवल उनका रिज्यूम लिया और यह कहकर टाल दिया कि एक हफ्ते बाद जानकारी दी जाएगी। यह सुनकर बड़ी संख्या में युवा नाराज हो गए और बिना संतोषजनक जवाब के वापस लौट गए।
युवाओं का कहना है कि उनके रिज्यूम ऑलरेडी रोजगार पंजीयन कार्यालय में उपलब्ध है। फिर यहां बुलाने की क्या आवश्यकता थी। उन्हें उम्मीद थी कि यहां जॉब लेटर मिलेगा। बहुत सारे युवाओं ने कंपनियों के कम सैलरी ऑफर करने पर नाराजगी जताई है।
कंपनी बोली- आगे का प्रोसेस कॉल पर बताएंगे
बलौदाबाजार से आए शिवनाथ साहू ने बताया कि उसने टेक्नीशियन और सुपरवाइजर पोस्ट के लिए अप्लाई किया था। लेकिन कंपनी ने उनका रिज्यूम रखकर बाद में आगे की प्रक्रिया बताएंगे कह दिया।
देवनारायण वर्मा ने कहा कि उन्होंने सोलर फिटर असिस्टेंट के लिए अप्लाई किया था। फिलहाल, कंपनी ने उनसे पढ़ाई लिखाई के संबंध में जानकारी लेकर बाद में इन्फॉर्म करेंगे कहा।
रिज्यूम इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया
रायपुर निवासी उमाशंकर साहू ने बताया कि यहां ज्यादातर सेक्टर की कंपनी में केवल रिज्यूम लिया जा रहा है, नौकरी नहीं दी गई। केवल कुछ सेक्टर की कंपनी ने जॉब लेटर दिया। उमाशंकर ब्रांच मैनेजर और बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट के लिए पहुंचे थे।
बेरोजगार ही वापस लौट रहे
जांजगीर-चांपा से पहुंचे दिवाकर ने बताया कि रोजगार मेले से वह बेरोजगार ही वापस लौट रहे हैं। कंपनी ने उनका रिज्यूम में रखकर ईमेल में इंटरव्यू की सूचना भेजने की बात कही है। मुजगहन के रहने वाले दुर्गेश ने बताया कि उन्होंने रिकवरी एजेंट की जॉब के लिए अप्लाई किया था। फिलहाल उनके जॉब कंफर्म नहीं हो पाई है।