प्रदेश में जहां दिन का तापमान बढ़ने लगा है, वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई है। मंगलवार देर शाम अचानक बदले मौसम के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रही। बारिश के बाद क्षेत्र में तापमान गिरने के संकेत मिले हैं और एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं पूरे प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायपुर और राजनांदगांव में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।