छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 12वीं के स्टूडेंट अपनी विदाई पार्टी में कार-बाइक से स्टंट करते हुए स्कूल पहुंचे। गाड़ियों का काफिला शहर में निकला, जिसमें 26 छात्र सवार थे। स्टंट का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार की खिड़की पर स्टूडेंट आधे लटकते और फोटोग्राफी करते नजर आए।
मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। स्टूडेंट्स ने बकायदा खतरनाक स्टंट का वीडियो अपने सोशल मीडिया पेड पर हरियावणी गाने के साथ अपलोड किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पहचान कर सभी स्टूडेंट और उनके पैरेंट्स को थाने बुलाया।
इनमें ज्यादातर नाबालिग छात्र थे। थाने में पुलिस की फटकार के बाद लड़कों ने माफी मांगी। गाड़ी मालिक में उनके पैरेंट्स के खिलाफ FIR हुई है। वहीं, 10 बालिग लड़के जो कार ड्राइव कर रहे थे, उनके खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
वायरल वीडियो में लड़कियों का स्टंट
कटगी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 31 जनवरी फरवरी को एनवल फंक्शन और 12वीं के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित था। जहां 26 छात्रों ने कार और बाइकों पर स्टंट करते हुए स्कूल परिसर में एंट्री ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला थाने पहुंचा।
वहीं, जिले में एक अन्य स्कूल के बच्चों का भी स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वायरल वीडियो में 13 गाड़ियों का काफिला निकला था। जिसमें 30 से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल है।
ड्रॉप आउट छात्र भी स्टंट में शामिल
कटगी स्कूल के वायरल वीडियो के आधार पर कसडोल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रों द्वारा उपयोग की गई दो कारें और दो बाइकें जब्त कीं। इस मामले में स्कूल से ड्रॉप आउट हो चुके छात्र भी शामिल थे।
पुलिस ने 10 लड़कों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) के तहत प्रतिबंधात्मक आपराधिक मामला दर्ज किया है। इन सभी पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी कानूनी कार्रवाई की गई है।
दोबारा ऐसा ना करने दी चेतावनी
घटना में शामिल 16 नाबालिग लड़कों और उनके पैरेंट्स को कसडोल थाने बुलाया गया। उन्हें भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की सख्त चेतावनी दी गई।
कसडोल के एसडीओपी केके वासनिक ने बताया कि नाबालिगों द्वारा नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाए जा रहे थे, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
उन्होंने यह भी बताया कि रोकने पर इन युवाओं ने दुर्व्यवहार किया, जिस पर अलग से कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले में कुल चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।