छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के शिवा नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ के शिवा नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यह सेक्स रैकेट पति-पत्नी किराए के मकान में चला रहे थे। पुलिस ने व्यक्ति को कस्टमर बनाकर पति-पत्नी के पास भेजा। तभी पता चला कि पति-पत्नी बाहर से लड़कियों को बुलाकर उनसे देह व्यापार करा रहे थे।

इस दौरान यह भी पता चला कि आरोपी कस्टमर की तलाश में अपने मोबाइल पर स्टेटस लगाता था। स्टेटस में रेट लिखे होते थे। इसे देखकर कस्टमर उससे संपर्क करते थे।

पुलिस की रेड में मकान के अलग-अलग कमरे से दो लड़कियां मिली। पकड़ी गई लड़कियां रायगढ़ की हैं। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। बताया गया कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे अनिल कुमार नंदे के किराए के मकान में 26 वर्षीय राहुल यादव अपनी पत्नी के साथ देह व्यापार चला रहा है।

इसकी जानकारी एसएसपी शशि मोहन सिंह को दी गई। उनके निर्देश पर साइबर और कोतवाली पुलिस की टीम बनाई गई। सीएसपी ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा। जैसे ही उस व्यक्ति से संकेत मिला, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मकान में छापा मारा।

मौके पर आपत्तिजनक सामग्री मिले मौके पर राहुल यादव, उसकी पत्नी और बाहर से बुलाई गई दो लड़कियां मिलीं। इसके बाद पुलिस ने मकान की तलाशी ली, जहां कुछ कंडोम मिले। पूछताछ करने पर आरोपी ने बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार चलाने की बात स्वीकार की।

यूपी से आकर किराए के मकान में रह रहा था

उसने बताया कि वह मूल रूप से 299/3-ए, नई बैरहना, इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वह पिछले करीब तीन महीने से यहां किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन और दो हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मोबाइल में स्टेटस लगाता था आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल यादव कस्टमर की तलाश में अपने मोबाइल पर स्टेटस लगाता था। स्टेटस में 800 से 2500 रुपए तक के रेट लिखे होते थे। इसे देखकर कस्टमर उससे संपर्क करते थे। मकान में मिली लड़कियां रायगढ़ की स्थानीय रहने वाली बताई जा रही हैं।

2 दिन पहले भी पकड़ाए

पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत दो दिनों में दो बड़ी कार्रवाई की है। पहली कार्रवाई रविवार रात केलो विहार कॉलोनी में हुई थी। वहां किराए के मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया। इसके बाद मंगलवार रात को दूसरी कार्रवाई शिवा नगर क्षेत्र में की गई।

Exit mobile version