रायपुर में बाइक सवार आरोपियों ने शिक्षिका से उठाईगिरी की

Chhattisgarh Crimesरायपुर में बाइक सवार आरोपियों ने शिक्षिका से उठाईगिरी की है। आरोपी सोने की अंगूठी और पैसे लेकर फरार हो गए। शिक्षिका की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

शिकायतकर्ता शिक्षिका प्रीति साहू ने पुलिस को बताया कि, मंगलवार की शाम राजिम से माना आने के लिए निकली थी। अभनपुर–राजिम मार्ग पर शाम 6 से 7 बजे किराना दुकान सामान लेने के लिए पहुंची।

इस दौरान राजिम की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी के पास आकर बैग उठाया और फरार हो गए। शिक्षिका ने उनका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में निकल गए। पीड़िता के अनुसार, पर्स में सोने की अंगूठी, कैश समेत अन्य सामान थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करे जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की शिनाख्त हो सके, इसलिए घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है। विवेचना अधिकारियों का कहना है कि, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।