रायपुर में वीआईपी रोड स्थित राजा राम नाले के पास करीब एक एकड़ की सरकारी जमीन और नाले पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा को लेकर शिकायत की गई

Chhattisgarh Crimesरायपुर में वीआईपी रोड स्थित राजा राम नाले के पास करीब एक एकड़ की सरकारी जमीन और नाले पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत के बावजूद सीमांकन रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है।

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने नगर निगम और जिला प्रशासन से जवाब मांगा है और कहा है कि कार्रवाई सिर्फ दिखावा बन कर रह गई है।

नेता प्रतिपक्ष ने की अवैध कब्जे की शिकायत

रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को वीआईपी रोड स्थित राजा राम नाले के पास हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत नगर निगम आयुक्त विश्वदीप से की थी। यह नाला अमलीडीह होते हुए वीआईपी रोड के पास से गुजरता है और इसके किनारे शासकीय डबरी व करीब एक एकड़ सरकारी जमीन बताई जा रही है, जिस पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है।