छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 64 साल की बीमार बुजुर्ग महिला के साथ मकान मालिक और एक युवक ने गैंगरेप किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 64 साल की बीमार बुजुर्ग महिला के साथ मकान मालिक और एक युवक ने गैंगरेप किया है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसी महिला उससे मिलने उसके मकान पहुंची। वहां उसने देखा आरोपी बीमार बुजुर्ग महिला के कपड़े उठाकर उसके प्राइवेट पार्ट को छू रहे थे।

पड़ोसी महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज की और घटना के महज दो घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला किराए के मकान में अकेली रहती थी। पीड़िता आसपास के घरों में कपड़े-बर्तन की साफ-सफाई का काम करती थी। इसी से अपना जीवनयापन करती थी

बीमार होने की वजह से काम करने और चलने-फिरने में भी असमर्थ थी। उसका कोई परिवार नहीं था। वह बिल्कुल अकेली रहती थी। बुजुर्ग महिला जिनके घरों में कभी काम किया करती थी, उसे अपना मानने लगे थे। बीमारी के बाद कोई उसे खाना दे देता था, कोई पानी या दवा का इंतजाम कर देता था।

पड़ोसी महिला ने बुजुर्ग महिला के साथ गलत काम करते देखा

6 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे बुजुर्ग महिला का हालचाल जानने पड़ोस में रहने वाली उसके घर पहुंची। जैसे ही वह अंदर गई, उसने देखा कि एक युवक शराब के नशे में बुजुर्ग महिला के कपड़े को उठाकर उसके प्राइवेट पार्ट को छू रहा था। महिला डायपर पहनी हुई थी। उसकी हालत सीरियस है। लड़का उसके साथ गलत कर रहा था।

युवक पड़ोसी महिला को देखते ही घबरा गया। फिर उसने महिला को दौड़ाया। इस दौरान उसने पड़ोसी महिला को मारने की भी कोशिश की। पड़ोसी महिला किसी तरह अपनी जान बचा कर बाहर निकली। फिर उसने कमरे को अंदर से बंद कर लिया।

पड़ोसी महिला ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोगों को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने भी बिना देर किए कार्रवाई की और महज दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों में 45 साल का श्याम यादव, निवासी नयापारा और 64 साल का मोहन दास पंजवानी शामिल है। मोहन दास पंजवानी उसी मकान का मालिक है, जहां पीड़िता किराए से रहती थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मकान मालिक ने ही अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पड़ोसी महिला ने बताया कि मैं बुजुर्ग महिला को देखने आई तो एक लड़का शराब के नशे में उसके कमरे में घुसा था। बुजुर्ग महिला के कपड़े को उठाकर उसके प्राइवेट पार्ट को छू रहा था। महिला डायपर पहनी हुई थी। उसकी हालत सीरियस है। लड़का उसके साथ गलत कर रहा था।

फिर वो मुझे देखते ही अचानक से घबरा गया। फिर मुझे दौड़ाया। मुझे मारने की भी कोशिश की। मैं किसी तरह जान बचा कर बाहर निकली। फिर वो कमरे को अंदर से बंद कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और जरूरी फॉरेंसिक सबूत भी जुटा लिए गए हैं।

थाना प्रभारी रितेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता अकेली और बीमार थी, जिसकी असहायता का फायदा आरोपियों ने उठाने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई का श्रेय पड़ोसी महिला की सजगता को दिया।