
विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजपडाव क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम भूतबेड़ा से एक बड़ी खबर सामने निकल कर आई है। एक युवक सुबह के समय पेड़ पर चढ़ने से अचानक पैर फिसल जाने के कारण नीचे सिर के बल जमीन पर गिरा और सिर और कान से अधिक खून बहने के कारण अस्पताल पहुंँचने के पहले ही मौत हो गई।जिसका मैनपुर में पोस्टमार्डम कर शव परिजनो को सौंप दिया गया और मामले की जांँच किया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर से लगभग 35 किलोमीटर दूर भूतबेड़ा में एक युवक लिकेश कुमार नेताम पिता कैलाश नेताम उम्र लगभग 23 वर्ष रविवार सुबह 8बजे के आसपास पुलिया के समीप पेड़ पर चढ़ने के दौरान अचानक पैर फिसल गई और बैलेंस बिगड़ जाने के कारण जमीन पर गिर गया जिससे उसके सिर और कान से अत्यधिक खून बहने के कारण युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मैनपुर में डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्डम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस द्वारा मामले की जांँच किया जा रहा है।