छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मवेशी तस्करों के खिलाफ अब पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद शुरू किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मवेशी तस्करों के खिलाफ अब पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद शुरू किया है। 32 मवेशियों को मारते हुए भूखे-प्यासे एक मवेशी तस्कर ओडिशा ले जा रहा था। जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम करवाजोर मार्ग पर दबिश देकर घेराबंदी की। मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम रब्बुल खान (39) निवासी करवाजोर बताया। पुलिस के अनुसार, वह मवेशियों को ओडिशा ले जाने की बात स्वीकार कर रहा था। मामले की जांच जारी है।

32 मवेशी बरामद, चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया

पुलिस ने मौके से 32 मवेशी बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹2.56 लाख बताई जा रही है। बरामद मवेशियों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उन्हें सलखिया गौशाला में सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है।

इन धाराओं में मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 और 11 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

सप्ताह भर में दूसरी बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले भी लैलूंगा क्षेत्र में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 मवेशी बरामद किए गए थे।