छत्तीसगढ़ के धमतरी में आत्मानंद स्कूल के पांच छात्र एक सड़क हादसे में घायल हो गए

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी में आत्मानंद स्कूल के पांच छात्र एक सड़क हादसे में घायल हो गए। यह घटना 5 फरवरी को फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान हुई, जब छात्र कार से घूमने निकले थे।

जानकारी के अनुसार, छात्रों से भरी एक तेज रफ्तार कार मेचका थाना क्षेत्र के अर्सीकन्हार-लीलांज मार्ग के बीच अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वायरल वीडियो में चार कारों में छात्र-छात्राओं को सवार देखा गया था।

इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और परिजनों पर मामले को दबाने की कोशिश करने के आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रों को कार चलाने की अनुमति देने में परिजनों की भी लापरवाही सामने आई है।

टीआई आरुण साहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी। हालांकि, घायल छात्रों और उनके परिजन खुद ही क्षतिग्रस्त वाहन को लेकर चले गए। थाने में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

Exit mobile version